
Bill Gates Biography in Hindi – बिल गेट्स की सफलता की कहानी
“अगर तुम गरीब पैदा होते हो तो ये तुम्हारी गलती नहीं है, लेकिन अगर तुम गरीब ही मर जाते हो तो ये तुम्हारी गलती है” यह कहना है, दुनिया में दूसरे नंबर के अमीर व्यक्ति Bill Gates का। कैसे एक साधारण लड़का का नाम दुनिया के अमीर व्यक्तियो में गिने जाने लगा। आइये पढ़ते है Bill Gates Biography in Hindi – बिल गेट्स की सफलता की कहानी।
Contents
बिल गेट्स का बचपन (Childhood of Bill gates)
Bill gates का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को वाशिंगटन के सिएटल में हुआ था। उनका पूरा नाम William Henry Gates है। उनके पिता William Gates Sr एक वरिष्ठ वकील थे और उनकी मां मैरी ने एक प्रमुख बैंक के लिए executive के रूप में कार्य करती थी। उनकी 2 बहनें Kristainne और Libby थी।
बिल का अपनी मां मैरी के साथ बहुत करीबी रिश्ता था, उनकी माँ अपने बचे समय को बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन करने, सामाजिक मतभेदों को दूर करने और दान-पुण्य में समर्पित कर देती थी। उनके पिता को यह विश्वास था की बिल गेट्स भी उनके नक्शेकदम पर चलेंगे।
शुरुवात से ही Bill पढ़ने के काफी अच्छे थे। वे विश्वकोश (encyclopaedia) पर कई घंटे बिताते थे। उन्होंने स्कूल में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने गणित के लिए एक विशेष योग्यता विकसित कर लिया, जो आगे जाकर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के उभरते विज्ञान की ओर मुड़ गया।
लेकिन 11-12 साल की उम्र के आसपास, बिल के माता-पिता को उसके व्यवहार के बारे में चिंताएं होने लगीं। उन्हें लगा कही उनका बेटा अकेला न पर जाए।
इसी वजह उनके पेरेंट्स ने 13 साल की उम्र में Bill gates का दाखिला Seattle Lakeside School में करा दिया, ताकि Bill पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों में भी interest ले। Bill वहां पर नाटक और अंग्रेजी में भी बहुत अच्छा करने लगे।
वही पर उन्हें कंप्यूटर के बारे में पहली बार पता चला। धीरे-धीरे उनकी कंप्यूटर में रूचि बढ़ने लगी। वे ज्यादातर समय कंप्यूटर पर ही बिताने लगे। वे यह सोचते रहते कि आखिर ये कंप्यूटर काम कैसे करता है?
गेट्स इस बात से परिचित हो गए कि एक कंप्यूटर क्या कर सकता है और अपने खाली समय का अधिकांश समय terminal (terminal शब्द, प्रारंभिक कंप्यूटर सिस्टम से आता है जिसे अन्य कंप्यूटरों को कमांड भेजने के लिए उपयोग किया जाता था) पर काम करने में लगाते।
उन्होंने BASIC कंप्यूटर भाषा में टिक-टैक-टो(tic-tac-toe) बनाया, जो उपयोगकर्ताओं को कंप्यूटर के खिलाफ खेलने की अनुमति देता था।
एक दिन कंप्यूटर क्लास में उनकी मुलाकात Paul Allen से हुई। Paul Allen, बिल गेट्स से 2 साल बड़े थे। इसके वावजूद दोनों का रूचि कंप्यूटर में होने के कारण वे एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। वे ज्यादातर समय लैब में ही बिताने लगे।
कभी-कभी, दोनों एक दूसरे से असहमत होते थे। और इस बात को लेकर बहस करने लगते कि कौन सही है या किसे कंप्यूटर लैब चलाना चाहिए। एक बार तो ऐसा हुआ की उनका बहस इतना बढ़ गया की Allen ने गेट्स को कंप्यूटर लैब से प्रतिबंधित कर दिया।
कभी-कभी वे दोनों कंप्यूटर सीखने के दौरान सॉफ्टवेयर से छेड़-छाड़ कर दिया करते। जिसके कारण उनपर वहां जाने पर रोक लगा दी गई, लेकिन बाद में उनके द्वारा आश्वासन दिए जाने पर की वे अब ऐसा नहीं करेंगे, उन्हें वहां जाने की अनुमति मिल गई।
साल 1970 में Bill gates अपने दोस्त Paul Allen के साथ मिलकर “Traf-O-Data” नाम से एक प्रोग्रामिंग बनाई। इसका उद्देश्य सड़क मार्ग यातायात काउंटर से प्राइमरी डेटा को पढ़ना और यातायात इंजीनियरों के लिए रिपोर्ट बनाना था और उन्हें इस प्रयास के लिए $20000 भी मिले।
बिल गेट्स की कॉलेज शिक्षा (College education of Bill gates)
Gates और Allen अपनी खुद की कंपनी शुरू करना चाहते थे, लेकिन गेट्स के माता-पिता चाहते थे, कि वे स्कूल खत्म करें और कॉलेज जाएँ। वे चाहते थे की Gates एक अच्छा वकील बने। इसलिए Bill gates अपनी स्कूली पढ़ाई पुरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए Harward University में Law की पढ़ाई के लिए दाख़िला लिया।
लेकिन उन्हें Law इतना रुचिकर नहीं लगा। अभी भी उनका Interest कंप्यूटर की तरफ ही था। वे कंप्यूटर के ऊपर ज्यादा समय बीताते और Bill के दोस्त Paul Allen उनसे अलग university में पढ़ने के लिए चले गए।
Paul Allen ने 2 साल बाद यूनिवर्सिटी छोड़ दिया और एक कम्पनी Honeywell ज्वाइन कर लिया। 1974 में Bill gates ने भी Honeywell ज्वाइन कर लिया और Bill gates ने बिना Gradation किए बिना ही University छोड़ दिया।
इसी दौरान उनके दोस्त Paul Allen ने Bill Gates को एक फेमस मैगज़ीन Electronic के एक आर्टिकल को दिखाया, जो एक Altair 8800 Mini Computer KIT के ऊपर आधारित था। Bill gates और उनके दोस्त ने एक कंपनी से contact किया की वो एक प्रोग्रामिंग पर काम कर रहे है, जो Altair को चलायेगा। जबकि उनके पास ऐसा कोई सॉफ्टवेयर था भी नहीं।
वे बस ये जानना चाहते थे की कंपनी को इसकी जरुरत है या नहीं। जब कंपनी ने सॉफ्टवेयर टेस्ट के लिए बोला तो उन्होंने 2 महीने का वक्त माँगा और उसके बाद कम्पनी के सामने पेश किया। सॉफ्टवेयर अच्छी तरह से काम करने लगा।
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक (Microsoft Founder)

image credit: flickr
Bill gates ने अपनी बुद्धिमानी का परिचय तो दे दिया था। Bill gates और Paul Allen ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए 4 अप्रैल 1975, को Microsoft की स्थापना की। Gates कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करने लगे। कभी-कभी वे खुद ही coding में Error को फिक्स करते थे।
दिन प्रतिदिन Microsoft की लोकप्रियता बढ़ने लगी। इसी बीच वर्ष 1980 में, IBM को अपने personal computer के लिए एक सॉफ्टवेयर की जरुरत थी जिसके लिए IBM ने Microsoft के सामने प्रस्ताव रखा।
Microsoft ने MS-DOS पर Operating System बनाना शुरू कर दिया। Operating System में Source Code बहुत ज्यादा important होता है। IBM चाहता था कि Microsoft उनको Source Code प्रोवाइड करे, लेकिन Bill gates ने इसके लिए मना कर दिया। इसके बावजूद Microsoft ने IBM को सॉफ्टवेयर प्रोवाइड करता रहा।
सन 1983 तक Microsoft का ग्लोबल मार्किट पर 30% तक अधिकार हो गया था। 20 नम्बर 1983 को Bill gates ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, Window को लांच किया, जो MS-DOS से बेहतर काम करती थी। उसके बाद उनकी टीम ने काफी मेहनत किया और Window के कई version लांच किये।
इसके बाद इन्होने एक combined सॉफ्टवेयर जैसे की Ms-word, MS-office Ms-excel लांच किया। इसके साथ ही वे 90% कंप्यूटर बिज़नेस पर कब्ज़ा कर लिए।
Bill gates कभी रुके नहीं। वे काफी मेहनत करते। वे हमेशा अच्छा करने की कोशिश करते रहते। जिसके वजह से वे कामयाबी की सीढ़ी पर चढ़ते चले गए।
आज Microsoft एक प्रसिद्ध बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो मुख्य रूप से कंप्यूटर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करती है। Microsoft दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी है। 100 से अधिक देशों में इसकी शाखा फैली हुई है जिसमे 70000 से अधिक लोग काम करते हैं।
कंपनी का मुख्यालय रेडमंड, वाशिंगटन,USA में है। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा, Microsoft कई अलग-अलग प्रकार के सॉफ़्टवेयर भी बनाता है।
बिल गेट्स निजी जीवन और परिवार (Bill gates Personal life and Family)

image credit: flickr
1987 में, गेट्स, Melinda French से मिले जो उस समय Microsoft में Product manager के रूप में कार्य कर रही थी। समय के साथ-साथ वे और करीब आते गए। 1 जनवरी 1994 को Bill Gates ने Melinda french से शादी की। उस वक्त Bill gates 38 साल के थे और मेलिंडा फ्रेंच 29 साल की थी।
अभी उनके 3 बच्चे है। 1996 में, उनकी पहली बेटी, Jennifer Gates का जन्म हुआ। 1999 में उनके बेटे, Rory John Gates का जन्म हुआ था और उसके बाद उनकी दूसरी बेटी, Phoebe Adele Gates, का जन्म 2002 में हुआ।
अभी गेट्स और उनका परिवार वाशिंगटन में झील के किनारे 55,000 वर्ग फुट, 54 मिलियन डॉलर के घर में रहते है। हालांकि घर एक व्यापार केंद्र के रूप में कार्य करता है।
Bill Gates’s Personal Wealth (बिल गेट्स की पर्सनल वेल्थ)
मार्च 1986 में, गेट्स ने 21 डॉलर प्रति शेयर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के साथ Microsoft को सार्वजनिक किया जिसने गेट्स को 31 साल की उम्र में तत्काल करोड़पति बना दिया। गेट्स के पास कंपनी के 24.7 मिलियन शेयरों में से 45 प्रतिशत हिस्सा था, उस समय उनकी हिस्सेदारी माइक्रोसॉफ्ट के $ 520 मिलियन में 234 मिलियन डॉलर थी।
1987 में, गेट्स एक अरबपति बन गए, जब स्टॉक 90.75 डॉलर प्रति शेयर था। तब से, गेट्स अमेरिका में शीर्ष 400 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स की वार्षिक सूची में शीर्ष पर या कम से कम शीर्ष पर रहे है।
1999 में, ऑल-टाइम हाई पर स्टॉक की कीमतों के साथ और अपने आईपीओ के बाद से स्टॉक को आठ गुना विभाजित करने के साथ, गेट्स के पास 101 बिलियन डॉलर है।
बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation)
Bill & Melinda Gates Foundation (BMGF), जिसे पहले ‘विलियम एच गेट्स फाउंडेशन’ के रूप में ब्रांडेड किया गया था, बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स द्वारा स्थापित एक private foundation है। इसे 2000 में लॉन्च किया गया था और इसे संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा प्राइवेट फाउंडेशन माना जाता है।
इस फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य विकासशील देशों में लोगों के स्वास्थ्य और जीवन को बेहतर करना और लोगों को भूख और अत्यधिक गरीबी से खुद को बाहर निकालने में मदद करना है। इसके साथ-साथ अमेरिका में शैक्षणिक अवसरों और सूचना प्रौद्योगिकी तक पहुंच बढ़ाना है।
Bill Gates Biography in Hindi – बिल गेट्स की सफलता की कहानी
10 Interesting facts about Bill Gates (बिल गेट्स के बारे में 10 चौंकाने वाले तथ्य)
1. Bill gates को प्यार से घर वाले Trey (ट्रे) बुलाते थे।
2.Gates के स्कूल को, जब Gates की कोडिंग क्षमताओं के बारे में पता चला, तो उन्होंने उन्हें कक्षाओं में छात्रों को बैठने की शेड्यूल करने के लिए, स्कूलों के कंप्यूटर प्रोग्राम को लिखने के लिए दिया। गेट्स ने कोड को बदल दिया ताकि उन्हें कक्षाओं में उनकी मनपसंद लड़कियों के साथ बैठने मौका मिल जाय।
3. गेट्स ने अपने SAT के एग्जाम में 1600 में से 1590 अंक हासिल किया। SAT संयुक्त राज्य अमेरिका में कॉलेज प्रवेश के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला एक standardized test है।
4. कई अन्य सफल टेक उद्यमियों की तरह, गेट्स एक कॉलेज ड्रॉपआउट है, उन्होंने 1975 में हार्वर्ड को छोड़ दिया और पूरी तरह से अपने आप को Microsoft के लिए समर्पित कर दिया।
5. हार्वर्ड से बाहर निकलने के दो साल बाद, गेट्स को न्यू मैक्सिको में गिरफ्तार किया गया था। क्यकि वे बिना लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे और उन्होंने लाल बत्ती भी क्रॉस किया था।
6. उनके पास $ 81.1 बिलियन की अपार संपत्ति होने के बावजूद, गेट्स कहते हैं कि, उनके प्रत्येक बच्चे केवल को $10 मिलियन के हकदार होंगे। क्यकि इतना सारा धन उनके लिए सही नहीं है।
7. गेट्स कहते हैं कि वह एक साल में 50 किताबें पढ़ते हैं। उनका मानना है पढ़ना, नए चीजे सीखने और समझ को परखने का, सबसे अच्छा तरीका है।
8. Gates का कहना है कि उनके जीवन का सबसे बड़ा अफसोस यह है की, उन्हें कोई भी अन्य विदेशी भाषा नहीं आती।
9. बिल गेट्स ने facebook पर अपना id, फेसबुक के फाउंडर Mark Zuckerberg से मिलने के बाद बनाया।
10. बिल गेट्स की पसंदीदा पुस्तक “Business Adventures” है।
Books written by Bill Gates (बिल गेट्स द्वारा लिखित पुस्तकें)
1.The Road Ahead

2. Business @ The Speed of Thought

Bill gates social networking link
.Bill Gates का twitter id के लिए click करे
.Bill Gates का Facebook id के लिए click करे
.Bill Gates का Instagram Id के लिए click करे
मै यह आशा करता हु, कि Bill Gates Biography in Hindi आपको जीवन में आगे बढ़ने कि प्रेरणा देगी।
निवेदन- Bill Gates Biography in Hindi आपको कैसा लगा, कृपया अपने comments के माध्यम से हमें बताएं और अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो जरूर share करे।
जरूर पढ़े- आनंद कुमार सुपर 30 सक्सेस स्टोरी
जरूर पढ़े- फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरब
जरूर पढ़े- Nishant Bhatt Biography in Hindi
Bahut hi Achhi Jankari Share ki hai Apne
thanks
Mr.gets ki story se Bulandi ka famous dilog yaad aa gaya. Khudi ko kar itna Buland ki takdir see pahle khuda kudh puche ki Bata Teri Raza Kya hai
Great great biography.Thanks a lot is biography k liye.great biography forever.Hamare bichar me bill gates k jaisa mahan aadmi k upar itni achi achhi bate hmko btane k liye thank you.very inspirational story.mja aa gya bro. Thanks
thanks.
आपने बिल गेट्स के जीवन को इतनी आसान तरीके से समझाया है अगर कोई छोटा बच्चा भी पड़ेगा तो वह जल्दी से समझ आएगा
thanks.
Bhahoot Hi Badiya Hai
Thanks for this valuable information about bill gates.
Thanks for giving us such nice information.
thanks.
nice article sir keep sharing.
thanks.
Bill gates is most adorable person for me! great article thank you!
Nice information, Thanks