
जाने ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सपना का अर्थ, Sapna dekhne ka fal, स्वप्न में नाग देखना, स्वप्न में कुत्ता देखना का अर्थ, (Sapno ke arth, Dream Meaning in Hindi)
एक सपना हम दिन में देखते है। कुछ बनने का सपना, कुछ करने का सपना। और एक सपना हम रात को सोते समय देखते है। आज इस लेख में, मै बात कर रहा हु। वे सपने जो आप रात में देखते है। ऐसा कहा जाता है जिस चीज के बारे में आप सोचते हुए सोते है। उसके बारे में आप सपना देखते है। कुछ सपने हमें याद होते है और कुछ सपने हम भूल जाते है। जो सपने हमें याद होते है उनके बारे में हम सोचते रहते है। इस सपने का अर्थ क्या है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपना का कुछ अर्थ होता है। लेकिन हर सपना महत्वपूर्ण नहीं होते। कुछ सपने का अर्थ आने वाले भविष्य में पता चलता है। कुछ सपने हमें बार-बार दिखाई देते है। कुछ सपने हमें खुशियों की तरफ इशारा करते है तो कुछ सपने हमें आने वाली मुसीबत के लिए पहले से चेतावनी देते है।
लोगों के अंदर यह भी धारणा है की सुबह का सपना सच होता है। लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। कुछ सपने सच हो जाते है और कुछ नहीं होते है।
सपने के विषय में सबसे महत्वपूर्ण खोजे सिगमंड फ्रायड ने की है। फ़ॉयड ने यह बतलाया की मनुष्य के भीतरी मन जानने के लिए स्वप्न को जानना जरुरी है। उन्होंने “द इंटरप्रिटेशन ऑव ड्रीम्स” नामक अपने पुस्तक में यह बताने की कोशिश की है सपने निरर्थक नहीं होते है। उनके भी कुछ अर्थ होते है। फ़ॉयड ने कहा स्वप्न में अधिकतर हमारी दमित इच्छाएँ ही छिपकर विभिन्न प्रतीकों द्वारा प्रकट होती हैं। सबसे अधिक दमित होनेवाली इच्छा कामेच्छा है।
Contents
आइये जानते है। ज्योतिशास्त्र के अनुसार सपनों के क्या अर्थ होते है।
किसी जानवर का सपना देखना (Dreaming of an animal)
गाय – अगर आप सपने में सफेद गाय दिखे तो आपको शक्कर व् चांदी के व्यापार में लाभ मिल सकता है। चितकबरी गाय दिखने पर ब्याज के व्यापार में लाभ होगा। वही अगर आप सपने में गाय का दूध निकलते हुए देखते है तो, इसका मतलब है कि संपत्ति व व्यापार में लाभ होगा।
काला नाग – सपने में काला नाग दिखना शुभ संकेत है, इसका मतलब है आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
नाग – सांप या नाग को सपने में देखना शुभ है, इसका मतलब है आपके जीवन में सभी तरह की सुख समृद्धि आने वाली है। आप के घर में नया मेहमान आ सकता है।
कुत्ता – सपने में अगर कुत्ता रोता हुआ दिखाई देता है। तो यह कुछ बुरा होने का संकेत है। वही अगर कुत्ता दिखाई दे। इसका मतलब किसी पुराने दोस्त से आप मिल सकते है। सपने में रोता हुआ कुत्ता दिखाई दे तो यह अशुभ माना जाता है इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है।
बिल्ली – बिल्ली का सपने में दिखाई देने का मतलब किसी से आपकी लड़ाई हो सकती है।
बछड़ा – इसका मतलब है। आप आत्मनिर्भर है और आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। इसका दिखना शुभ संकेत माना जाता है।
ऊंट – ऊंट का सपने में दिखना अच्छा नहीं माना जाता है। अगर आप चलते हुए ऊंट को देखते है इसका मतलब कोई शारीरिक समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा अगर आप खड़े हुए ऊंट को देखते है इसका मतलब आपको किसी भी तरह की विपत्ति आ सकती है।
मछली – मछली को लक्ष्मी का सूचक माना जाता है। सपने में इसके दिखने का मतलब है। आपको धन की प्राप्ति होने वाली है।
शेर – शेर या सिंह का दिखना भी शुभ माना जाता है, इसका मतलब होता है कि आपके सभी शत्रु आपसे डर कर रहेंगे। हर क्षेत्र में आपको विजय प्राप्त होगी। अगर आप शेर और शेरनी के जोड़े को एक साथ देखते है इसका मतलब है कि आपका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। सपने में शेर का दिखाई देना का मतलब, आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते है, जैसे मुकदमे में जीत मिल सकती है।
हाथी – हाथी का सपने में दिखना शुभ माना जाता है, इससे जीवन में सुख समृद्धि की बढ़ती है। हाथी-हथिनी के जोड़े का दिखना का मतलब आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी खुशहाल रहने वाली है।
अलग अलग हाथी देखने के अलग-अलग मतलब होते है। खड़े हाथी को देखने का मतलब आपके किसी कार्य में अड़चन पैदा हो सकती है। अगर आप अपने आप को हाथी पर सवारी करते हुए देखते है तो मतलब आपके जीवन में सुख और शांति की बढ़ोतरी होगी।
पशु – सपने में किसी भी पशु को देखना मतलब व्यापार में फायदा होगा।
इसे भी पढ़े – बेस्ट ऐटिटूड कोट्स। Killer Attitude Quotes in Hindi
इसे भी पढ़े – 101 बेस्ट गुड मॉर्निंग विश कोट्स
घोड़े पर चढ़ते हुए देखना – इसका मतलब है आपको अपने कार्य में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
घोड़े से गिरना – इसका मतलब है कि आपको अपने काम में हानि हो सकती है।
सूअर का दिखना – इसका मतलब आपको कोई शारीरिक परेशानी आ सकती है।
लोमड़ी – इसका मतलब आपको, आपके बहुत अच्छे दोस्त से आपको धोखा मिलने वाला है।
नेवला – यह धन प्राप्ति के संकेत हो सकता है। अगर नेवला और साप लड़ाई करते दिखाई दे तो यह अशुभ घटना का संकेत हो सकता है। नेवला अगर सांप का शिकार करते हुए दिखाई दे तो यह शुभ होता है।
सपनो का मतलब (Sapna Dekhne ka fal)
सपने में रिश्तेदारों को देखना (seeing Relatives in a dream meaning )
माता पिता – इसका मतलब आपको अपने कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलने वाला है।
भाई का दिखना – आपके नए दोस्त बन सकते है।
पति – सपने में अपने पति को देखने का मतलब है, आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे, एवं जीवन में बहुत खुशियाँ आयेगी।
दोस्त – सपने में दोस्तों का दिखाई देने का मतलब है कि आपके दोस्त को आपके सलाह की जरूरत है। या आप चाहते है कि आपके दोस्त आपकी सुनें।
दादा दादी/नाना नानी – सपने में इनका दिखाई देने का मतलब आपके बुद्धि और प्यार में बढ़ोतरी होगी।
रिश्तेदार – अगर सपने में किसी रिश्तेदार को अपने घर में आता हुआ देखते है। आपको नए अच्छे अवसर मिल सकते है।
टीचर :- टीचर का सपने में दिखना शुभ होता है, इसका मतलब जीवन में सफलता मिलेगी और आपकी बाधाएं दूर होगी।
सपने में किसी की मृत्यु को देखना (Seeing someone’s Death in a Dream)
अपना या किसी और की मृत्यु को सपने में देखना – सपने में अगर आप अपनी या किसी और की मृत्यु को देखते है। इसका मतलब जीवन में जो कुछ परेशानी है, वो खत्म होने वाली है एवं कुछ नयी शुरुआत होने वाली है। और किसी मुर्दे को आप देखते है इसका मतलब आपकी मनचाही इच्छा पूरी होने वाली है।
अर्थी – सपने में अर्थी देखने का मतलब बहुत शुभ होता है। यह आर्थिक उन्नति का इशारा देता है। यदि किसी व्यापारी को सपने में अर्थी दिखे तो यह बहुत शुभ होता है।
शव – इसका मतलब है आपका भाग्योदय होने वाला है।
किसी मर चुके इंसान का दिखना – कोई आपका अपना या रिश्तेदार जो मर चुका है, उससे आप अपने सपने में बात करते है, इसका मतलब है कि वो मन की कोई इच्छा बताना चाहता है।
आत्महत्या – सपने में आत्महत्या करते हुए देखना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। आप आने वाले समय में आप किसी गंभीर समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। या कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
हत्या – इसका मतलब है कि आपको कही से धोखा मिलने वाला है।
भूत – सपने में किसी के भूत को देखना अशुभ माना जाता है, इसका मतलब है भविष्य में आपको किसी तरह के भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मरे हुए इंसान से बात करना – इसका मतलब है कि आपके मन ही इच्छा पूरी हो सकती है।
सपने में धातु का दिखना – (Seeing Metal in Dream)
गोल्ड का मिलना – सपने में कोई आपको गोल्ड दे रहा है, मतलब आपकी शादी जल्दी हो सकती है।
सपने में चांदी का भेंट मिलना – इसका देखना शुभ स्वप्न माना जाता है। इसका अर्थ लाभ तथा सौभाग्य की प्राप्ति होना माना जा सकता है। सपने में चांदी देखना प्यार में धोखा मिल सकता है।
ताम्बा – सपने में तांबे को देखना मतलब आपको अपने जीवन से जुड़ी कोई गोपनीय व् रहस्यमयी बात का पता चलने वाला है।
लोहा – इसको अशुभ माना जाता है, इसका मतलब है कि किसी दुर्घटना से आप सामना कर सकते है।
किसी वाहन का सपने में दिखना (Dreaming of a vehicle)-
विमान – इसका मतलब है आपका अच्छा समय आने वाला है। आपकी किस्मत जल्द ही बदल सकती है।
ट्रेन – इसका मतलब है आपको किसी कठिन यात्रा करना पड़ सकता है।
जहाज – आपके लम्बी यात्रा के योग है।
साइकिल – आपके रुके कार्य पुरे होने वाले है।
सपनो का अर्थ (Sapna Dekhne ka fal)
किसी व्यक्ति विशेष का सपने में दिखाई देना –
डॉक्टर – इसका मतलब है आपको कोई रोग होने वाला है।
अतिथि – सपने में अतिथि को आते देखने का मतलब है कि अचानक कोई विपत्ति आने की आशंका है।
डाकिया – इसका मतलब है आपके घर कोई शुभ समाचार आने वाला है।
पुजारी – आपको आगे भविष्य में उन्नति मिलने वाली है।
भिखारी – अगर सपने में आप किसी को भीख मांगते हुए देखते हैं अथवा किसी को भीख दे रहे हैं तो यह आपकी भविष्य की सम्पन्नता को दर्शाता है। भविष्य में आपको कुछ बड़ी संपत्ति हासिल हो सकती है।
विधवा – इसका मतलब आपके निजी जीवन में जो समस्या है उसका अंत होने वाला है।
लड़की – सपने में जवान लड़की को देखना अच्छा संकेत है, इसका मतलब है आपकी शादी जल्द होने वाली है।
साधु, सन्यासी का दिखना – यह शुभ माना जाता है। जल्दी आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
बच्चे – अगर आप कोई छोटे बच्चे को खेलते हुए सपने में देखते है तो ये इस तरफ इशारा करते है कि जल्द ही नन्हे मेहमान आपके घर आने वाला है। साथ ही ऐसा सपना सुखी दांपत्य जीवन की तरफ भी इशारा करता है।
रोता बच्चा – यदि कोई व्यक्ति रोता बच्चा सपने में देखता है तो उस व्यक्ति को भविष्य में बड़ी असफलता हाथ लग सकती है। साथ ही ये घर में क्लेश हो सकता है।
हँसते हुए बच्चा को देखना – इसका मतलब बहुत जल्द ही कोई सकारात्मक न्यूज़ आने वाला है। आपके घर में खुशियां आने वाली हैं और कोई रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होने वाला है। आपको आर्थिक लाभ मिलने के भी संकेत हैं। यदि आप कोई नया बिजनेस या नौकरी शुरू करने जा रहे हैं तो आपको इसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
सपने में किसी कीड़े को देखने का मतलब (Meaning of seeing an Insect in a Dream) –
छिपकली – अगर आपने सपने में छिपकली को कीट-पतंगे मारते हुए देखा है। इसका मतलब है कि आपके घर में कोई बड़ा नुकसान होने वाला है। अगर सपने में छिपकली आपसे डरकर भाग रही है तो इसका मतलब है कि आपको नौकरी में तरक्की मिलने वाली है। यदि कोई गर्भवती महिला अपने सपने में छिपकली को देखती है तो इसका मतलब है कि उसका होने वाला बच्चा स्वस्थ नहीं है।
मधुमक्खी – मधुमक्खी से भरा हुआ छाता अगर सपने में दिखाई दे तो ये शुभ होता है, इससे आपके परिवार में एकजुटता बनी रहती है। अगर मधुमक्खी फूल पर बैठी दिखाई दे तो इसका मतलब है आपके व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है।
भौरा – इसका मतलब है कि आपको कोई अपना धोखा देना वाला है, इसके साथ -साथ आपको किसी कष्टकारी यात्रा का सामना करना पड़ेगा।
बंदर – इसका मतलब आपका परिवार या मित्र से लड़ाई हो सकती है, या किसी तरह का मनमुटाव हो सकता है।
बिच्छु – इसका मतलब आपके आय में बढ़ोतरी होने वाली है।
टिड्डे – सपने में टिड्डे को देखने का मतलब आपको व्यापार में हानि हो सकती है।
जुगनू – ऐसा हो सकता है आपके जीवन में कठिन समय आने वाला हो।
सपने में किसी उत्सव का दिखना (seeing a festival in a dream)–
बारात – बारात का दिखना अशुभ होता है। इसका मतलब कोई संकट आने वाला है।
शादी का दिखना – अगर कोई व्यक्ति खुद को ही शादी के जोड़े में देखता है तो इस सपने के शुभ और अशुभ दोनों मतलब निकाले जाते हैं। यदि आपके शादी का लिबास एकदम साफ और चमकदार है, तो यह सपना सुखी दांपत्य जीवन की ओर इशारा करता है। जबकि गंदे कपड़े अगर आपने पहने है है तो आपके पार्टनर के बीच होने वाले मनमुटाव हो सकते है।
मंगनी – मंगनी का सपने में दिखना अशुभ होता है, इसके दिखने का मतलब है आपके विवाह में देरी हो सकती है।
विदाई – विदाई का दिखना शुभ माना जाता है, इसका मतलब आपके जीवन प्यार बढ़ेगा।
कन्यादान – सपने में कन्यादान का देखना अच्छा नहीं होता है। सपने में कन्यादान करते हुए देखना शुभ संकेत नहीं है। आने वाले समय में आपको आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
उत्सव – अगर आप सपने में अपने आप को किसी पार्टी, शादी या महोत्सव में देखते है, इसका मतलब है आप जल्द ही किसी की शोक सभा में जाने वाले है।
पार्टी – अगर पार्टी में सभी लोग खुश दिखाए दे इसका मतलब शुभ समाचार या ख़ुशी आने वाली है।
डोली – सपने में डोली देखने का मतलब है। आपके जीवन में परेशानी आ सकती है।
दीपावली उत्सव – सपने में दीपावली उत्सव का आनंद लेना का मतलब आपके जीवन में खुशियां आने वाली है, आपका जीवन हर्षोल्लास से भरा रहेगा।
शारीरिक अंग का सपने में दिखना ( Body Part dreaming)-
नाखून काटना – ये अच्छा संकेत होता है, इसका मतलब है कि आपको सारे रोगों से छुटकारा मिलने वाला है।
दांत गिरते – सपने में दांत का गिरना अच्छा नहीं माना जाता है। आपको किसी झंझट का सामना करना पड़ सकता है। इसका मतलब ये भी हो सकता है कि आपके घर में भाई बहन पर कोई परेशानी आने वाली है।
हड्डी – सपने में हड्डी देखना का मतलब है शुभ समाचार मिलने वाला है, स्वास्थ्य में लाभ होगा।
कटा हुआ सिर – सपने में कटे सिर को देखने का मतलब अशुभ माना जाता है। यह सपना हमें सूचना देता है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने वाला है।
कटे हुए अंग – इस बात की ओर संकेत करता है कि वह व्यक्ति जिसने इस स्वप्न को देखा है उसे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ होगा।
जलता हुआ दीपक – सपने में जलता हुआ दीपक देखने का अर्थ है कि आने वाले भविष्य में आप के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके अलावा समाज में आपके परिवार का रुतबा बढ़ सकता है।
बुझा दीपक – इसका मतलब आपकी इच्छा शक्ति कमजोर हो रही है। यदि आप किसी काम को करने में मेहनत करते हैं तो उस काम में आपकी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त नहीं होगा।
धुँआ – धुँआ का सपने में देखना अशुभ माना जाता है यह जीवन में दुख परेशानी, व्यापार में हानि और निराशावादी को सूचित करता है।
पूजा करते हुए – इसका मतलब पदोन्नति होना, घर में सुख समृद्धि आना, जीवन में शांति मिलना, रुके हुए कार्य पूरा होना होता है।
अग्नि – अगर कोई अविवाहित व्यक्ति ऐसा सपना देखता है, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही उसे अपनी शादी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं अगर कोई शादीशुदा इंसान ऐसा सपना देखता है तो इसका अर्थ है कि उसे भविष्य में एक गुणी संतान प्राप्त हो सकती है।
आग को पकड़ना – इसका दिखना फिजूल खर्च की निशानी है।
प्रकति से सम्बंधित सपने देखना (Dreaming about nature) –
नदी – इसका मतलब आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन होने वाला है।
इन्द्रधनुष – इसका मतलब है जीवन में सुख समृद्धि कि वृद्धि होगी। और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
बादल – सपनो में बदल देखना शुभ होता है। यह भविष्य में आने वाली ख़ुशियों का संकेत है।
तारे – इसका दिखना अच्छा माना जाता है, आपके दिल की मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। सपने में पुरे तारामंडल का दिखना भी अच्छा माना जाता है।
बिजली गिरते हुए देखना – इसका मतलब व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है।
आसमान – सपने में खुले साफ आसमान को देखना शुभ होता है, यह व्यापार या कॅरियर में उन्नति का संकेत है। अगर गर्भवती स्त्री को आसमान दिखे तो यह पुत्र प्राप्ति का संकेत होता है।
पत्थर – इसका मतलब आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है।
पहाड़ – इसका दिखना अच्छा होता है, आपका रुका हुआ काम हो जायेगा। आपके जीवन में आप उन्नति ही उन्नति पायेंगें।
बर्फ – इसका मतलब है आपके जीवन में परेशानी दूर होने वाली वाली है।
गार्डन – इसका सपना दिखना का मतलब जीवन में प्यार बढ़ने वाला है।
आम का पेड़ – इसका मतलब है आपके घर खुशियाँ आने वाली है। आपको पुत्र की प्राप्ति होने वाली है।
धुप – आपको नौकरी में प्रोमोशन सकता है या आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
बिजली गिरते हुए देखना – आपकी जॉब खतरे में हो सकती है। या आप किसी संकट में पड़ने वाले है।
कमल का फूल – यह माँ लक्ष्मी का प्रतीक है। आपको धन लाभ हो सकता है। या सभी रोगों से छुटकारा मिल जायेगा।
चन्द्रमा – सपने में चन्द्रमा देखने का मतलब है की आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले है। आपको अपने सारे कार्यों में सफलता मिलने वाली है। आने वाले समय में आपका सम्मान बढ़ने वाला है।
झरना – इसका मतलब भविष्य में परेशानियां ख़तम होनी वाली है। लेकिन इसके लिए आपको कोशिश भी करना होगा।
कुआं – इसका मतलब जीवन में मनचाहा काम या प्यार मिलने की पूरी उम्मीद है। समाज में सम्मान बढ़ सकता है।
शहद – इसका मतलब आने वाले समय में आपको धन और सम्पति की प्राप्ति हो सकती है।
कोयल – सपने में कोयल को देखना शुभ होता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने वाली होती है। व्यापार या नौकरी में फायदा भी हो सकता है।
तालाब – इसका मतलब आपके जीवन में सुख और शांति आने वाली है।
सफ़ेद फूल – सपने में सफ़ेद फूल दिखना का मतलब आपके जीवन की परेशानियां खत्म होने वाली है।
लाल फूल – इसका मतलब है कि आपकी किस्मत बदलने वाली है। आपका भाग्योदय होने वाला है।
कोयला – आप किसी दुसरे के झगड़े में फंसने वाले है।
घास – मैदान में घास का दिखना का मतलब है कि धन की प्राप्ति होगी। और जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।
गोबर – हिन्दू धर्म में यह शुभ माना जाता है। यह पशुधन में लाभ की ओर इशारा करता है।
बाढ़ – आपको व्यापार में हानि हो सकती है।
FAQ’s
Q – एक ही सपना बार बार देखने का क्या मतलब?
A – यह आपके जीवन में किसी परेशानी का संकेत हो सकता है। अगर साप का सपना बार-बार देखते है तो यह कालसर्प दोष हो सकता है।
Q – सपने क्यों आते है।
A – सपना नींद की गहरी और जाग्रित नींद की बीच की अवस्था है।
Q – बुरे सपने न आने के लिए क्या उपाय करें?
A – बुरे सपने न आए इसके लिए अपने शरीर और मन को शुद्ध रखे। सोने से पूर्व अच्छी बाते सोचकर सोये या अच्छी किताब पढ़कर सोये।
निवेदन- सपना का अर्थ। Sapna Dekhne ka fal आपको कैसा लगा, कृपया अपने comments के माध्यम से हमें बताएं, और अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो जरूर share करे।