
सुहानी शाह का जीवन परिचय, उम्र, बॉयफ्रेंड, कुल संपति, (Suhani Shah Biography in Hindi, Age, Boyfriend, Net Wealth)
सुहानी शाह को आज कौन नहीं जानता है। वह एक Mind Reader है। सुहानी शाह भारत की पहली महिला जादूगर हैं। एक प्रसिद्ध जादूगर होने के अलावा, सुहानी एक पेशेवर सम्मोहन चिकित्सक और पाँच पुस्तकों की लेखिका हैं। सुहानी शाह ने 7 साल की उम्र में एक जादूगर के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपना पहला शो किया था। सुहानी शाह, आपके mind को read करके आपके मोबाइल का पासवर्ड भी बता सकती है। वे संदीप माहेश्वरी के शो में भी आ चुकी है। आइये पढ़ते है, Suhani Shah Biography in Hindi।
Contents
सुहानी शाह का जीवन परिचय ( Suhani Shah Biography in Hindi)
वास्तविक नाम (Name) – सुहानी शाह
निक नाम – जादु परी
जन्मदिन (Birthday) – 29 जनवरी 1990 (Monday)
जन्मस्थान (Birthplace) – उदयपुर, राजस्थान
उम्र (Age) – 33 वर्ष (2023 तक)
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित (2023 तक)
पिता का नाम (Father Name) – चंद्रकांत शाह
माता का नाम (Mother Name) – स्नेहलता शाह
पेशा (Profession) – मैजिशियन (जादूगर), मनोचिकित्सक
प्रसिद्ध जादू (famous magic) – लोगों का दिमाग पढ़ने का जादू (Mind Reading)
होम टाउन (Hometown) – उदयपुर
धर्म (Religion) – हिन्दू
सुहानी शाह का जन्म और बचपन (Birth and childhood of Suhani Shah)
सुहानी शाह का जन्म राजस्थान के उदयपुर में, 29 जनवरी 1990 को एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। उनकी पिता का नाम चंद्रकांत शाह और माता का नाम स्नेह लता शाह है। उनका एक बड़ा भाई भी है। सुहानी ने 7 साल की उम्र से ही एक जादू दिखाना शुरू कर दिया था। बचपन से ही वे बड़े-बड़े शो करने लगी थी। सुहानी शाह ने अपना पहला शो Thakorbhai Desai Hall, अहमदाबाद में किया था। 9 साल की उम्र में वे अमेरिका भी गयी।
सुहानी शाह की शिक्षा (Education of Suhani Shah)
सुहानी शाह ने स्कूली शिक्षा नहीं ली है। वे केवल फ़र्स्ट स्टैंडर्ड, अहमदाबाद के Mount Carmel school से किया। उसके बाद वे स्कूल छोड़ दी। और वे घर पर ही सीखना शुरू किया। वे बचपन से ही जादू की तरफ आकर्षित हो गयी और इसी फील्ड में कुछ करने की सोची।
सुहानी शाह का कैरियर (Career of Suhani Shah)
अमेरिका से लौटने के बाद सुहानी ने काफी शो किये। कुछ लोग तो उन्हें देवी का अवतार मानने लगे। लोग उनसे कई तरीके के सवाल पूछने लगे। 10 साल की उम्र में कोरिया की सरकार ने उनके ऊपर डॉमेंट्री भी बनाई। सुहानी ने जादू में मर्दों के वर्चस्व को खत्म कर दिया। उन्होंने जादू को नया रूप दिया।
उन्होंने पूरी दुनिया में 5000 शो किए। सुहानी कहती है जादू एक कला है। उनका नाम गिनीज ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उन्होंने 5 किताबें भी लिखी है। वे एक मनोचिकित्सक भी है। उन्होंने 18 साल की उम्र में थेरेपी सेंटर खोला। जहां वे लोगो को अपने थेरेपी से ठीक करती है।
सुहानी सम्मोहन विद्या से भी मरीजों को ठीक करती है। सुहानी ने लोगों को विभिन्न प्रकार की चिकित्सा प्रदान करने के लिए गोवा में “सुहानी माइंडकेयर” नाम से एक क्लिनिक भी खोला है। सुहानी TED Talk पर आ चुकी है। वे बड़े-बड़े फिल्म star के साथ मैजिक शो कर चुकी है।
सुहानी लोगो के माइंड को रीड कर लेती है। वे संदीप माहेश्वरी के शो में आ चुकी है। वहां उन्होंने संदीप माहेश्वरी के माइंड के रीड करके बताया था। सुहानी किसी के मोबाइल के पासवर्ड को भी बता सकती है।
सुहानी शाह का जीवन परिचय ( Suhani Shah Biography in Hindi)
सुहानी शाह के बारे में रोचक तथ्य (Suhani Shah Interesting Facts)
- सुहानी शाह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में, दुनिया की सबसे यंगेस्ट मैजिशियन के रूप में दर्ज है।
- सुहानी शाह कई प्रशिद्ध लोगों से मिल चुकी है। वे अनुपम खेर, एडम गिलक्रिस्ट सोनू सूद, करीना कपुर और बहुत सारे सेलिब्रिटी से मिल चुकी हैं।
- सुहानी शाह को जानवर से बहुत प्यार है। उनके पास दो पालतू कुत्ते भी हैं, जिसका नाम जायरों और स्टीव है।
- सुहानी शाह बचपन में स्कूल नहीं गई। उनको अंग्रेजी नहीं आती थी। जब बड़ी हो गई तब उन्होंने अंग्रेजी सीखा।
- सुहानी शाह अब तक 5 किताबें लिख चुकी है। उनकी फेमस किताब में से एक किताब Unleash your Hidden Powers है।
- वे इंडियन आईडल सीजन-12 में भी नजर आई थी। वहां पर उन्होंने जजों के दिमाग को रिड करके सबको हैरान कर दिया था।
- हाल ही में उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चुनौती दी है कि माइंड रीडिंग एक कला है उन्होंने न्यूजरूम में ऑडियंस के माइंड को रीड करके दिखाया।
- सुहानी शाह को टेनिस खेलना पसंद है।
सोशल मीडिया साइट लिंक(Social Media site link)
FAQ :
Q- सुहानी शाह की उम्र कितनी है?
A- 33 वर्ष (2023 तक)
Q- सुहानी शाह के बॉयफ्रेंड का क्या नाम हैं ?
A- उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है इसका खुलासा वे संदीप माहेश्वरी के शो में कर चुकी हैं।
Q- सुहानी शाह की कुल संपति कितनी है।
A- सुहानी शाह का कुल संपत्ति अनुमानित 1 करोड रुपए है। वे यूट्यूब और मैजिक शो से पैसे कमाती हैं।
नोट- उपरोक्त सूचनाएं इंटरनेट से ली गयी है। किसी प्रकार की गलती होने पर हमें सूचित करे।